फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children's Science Fair in Bhutti from 6th November

Kullu News: भुट्ठी में बाल विज्ञान मेला छह नवंबर से

Sun, 27 Oct 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Children's Science Fair in Bhutti from 6th November
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में जिला स्तरीय विज्ञान मेला छह और सात नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले उपमंडल स्तर पर बंजार और भुंतर में विज्ञान मेले आयोजित किए गए। इनमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यालयों के विद्यार्थी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन

25-26 अक्तूबर को उपमंडल स्तरीय विज्ञान मेले में सरकारी और निजी विद्यालयों के 540 विद्यार्थियों ने जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्गों में प्रश्नोत्तरी, मॉडल, गणित ओलंपियाड की प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गायत्री ठाकुर ने कहा कि उपमंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विज्ञान मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में छह से सात नवंबर तक मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed