फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children were made aware of the harmful effects of mobile phones through a short play.

Kullu News: बच्चों ने लघु नाटक से मोबाइल के दुष्प्रभाव पर किया सजग

Wed, 31 Dec 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 31 Dec 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
Children were made aware of the harmful effects of mobile phones through a short play.
दोघरी विद्यालय में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोघरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अध्यापक दर्शन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हितेंद्र ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया।
इसके उपरांत उन्होंने मुख्यातिथि, शिक्षकों और अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में खेम राज ने 92.8 फीसदी, शीतला ने 92 फीसदी, सिंदूरा ने 90 फीसदी तथा दसवीं में वंशिका ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांधा। छठी कक्षा की छात्रा किरण ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया तो छठी और सातवीं के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा की छात्रा श्वेता एवं समूह ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने संयुक्त रूप से नाटी प्रस्तुत की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने लघु नाटिका से मोबाइल और नशे के दुष्परिणाम के प्रति सहपाठियों को सजग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फैशन-शो आकर्षण का केंद्र रहा। उधर, मुख्यातिथि दर्शन ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed