{"_id":"65ca54aea8875997dc01d3c7","slug":"children-are-being-deprived-of-stipend-not-land-ram-singh-kullu-news-c-89-1-klu1001-116726-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन नहीं, वजीफे से वंचित हो रहे बच्चे : राम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन नहीं, वजीफे से वंचित हो रहे बच्चे : राम सिंह
Mon, 12 Feb 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के रायसन में सोमवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की। कार्यक्रम में रायसन, बैंची, शिरड़, बंदरोल पंचायतों की 47 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं।
इनमें से 35 से अधिक का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुआवजा, सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं पर लोगों ने सवाल पूछे। लरांकेला पंचायत के उपप्रधान ऋषि किशोर ने कहा कि आपदा के बाद तीन लोगों को अभी तक राहत राशि नहीं मिली है।
खरोटल के राम सिंह ने उसे दो-तीन बिस्वा भूमि देने की मांग की। राम सिंह ने कहा कि वह जमीन का मालिक नहीं है, ऐसे में स्कूल में बच्चों को वजीफा तक नहीं मिल रहा है। बीडीसी सदस्य टेक चंद ने कहा कि बैंची क्षेत्र में पानी के पाइप नहीं बिछ रहे हैं। संबंधित विभाग ढीला रवैया अपनाए हुए हैं। अन्य लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि ब्यास तट पर विभिन्न आवश्यक स्थानों पर बाढ़ संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बंदरोल में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। अधिकारी अपने स्तर पर समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें।
इससे पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष बीर सिंह, उपायुक्त तोरूल एस रवीश, एडीएम अश्वनी कुमार, पंचायत समिति के अध्यक्ष खेख राम, उपाध्यक्ष अनूप जोशी, जिला परिषद सदस्य दीपिका आदि मौजूद रहे। संवाद