फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief Secretary inspected the drug rehabilitation center and NCC air hangar site

Kullu News: मुख्य सचिव ने किया नशा पुनर्वास केंद्र, एनसीसी एयर हैंगर स्थल का निरीक्षण

Thu, 17 Apr 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Apr 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary inspected the drug rehabilitation center and NCC air hangar site
कुल्लू के भुंतर में मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने  एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का निर
कुल्लू। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला कुल्लू के भुंतर स्थित एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र और भुंतर एयरपोर्ट में निर्माणाधीन एनसीसी एयर हैंगर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन सरकार एवं समाज के समक्ष चुनौती है और प्रदेश सरकार इससे निपटने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर में नशा निवारण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने यहां कार्यरत चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की निस्वार्थ सेवा भावना से कार्य करने के लिए पीठ थप-थपाई।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को भी एकीकृत नशा-निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में महिलाओं तथा पुरुषों के लिए उपचार सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने इस केंद्र को ओर बेहतर करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने यहां उपचाराधीन लोगों से उनके अनुभव जाने और नशे को छोड़ने के लिए स्वेच्छा से आगे आने की सराहना की।
विज्ञापन



एनसीसी एयर हैंगर के शेष कार्य को 75 लाख जारी
उन्होंने सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा, उपायुक्त तोरुल एस राविश, एनसीसी के एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के विंग कमांडर कुनाल शर्मा के साथ भुंतर में निर्माणाधीन एनसीसी एयर हैंगर स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने कहा कि एनसीसी एयर हैंगर भुंतर क्षेत्र के कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को नजदीक प्रशिक्षण की सुविधा देने के लिए सरकार ने अतिरिक्त 75 लाख रुपये जारी किए हैं, ताकि शेष कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनसीसी एयर हैंगर के पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed