{"_id":"60e1e4fb8ebc3ec75e6189d8","slug":"chief-minister-s-visit-people-did-a-chakka-jam-kullu-news-sml375740466","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का दौरा : लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का दौरा : लोगों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुल्लू जिले के दौरे के दौरान प्रदर्शन का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोमवार को कुल्लू जिले के दौरे पर पहुंचने से कुछ देर पहले बजौरा-गड़सा सड़क की बदहाली को लेकर गुस्साए हाट पंचायत के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। वाहनों की आवाजाही थमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री के आने से पहले मामला सुलझ गया।
बजौरा-गड़सा सड़क पर सुबह 9:30 बजे ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। इसके बाद लोगों को मनाने के लिए भुंतर पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पुलिस ने सीएम जयराम ठाकुर के कुल्लू जिले में आने की दुहाई दी। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को बिगड़ता देख एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण माने। चार घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे सड़क से यातायात सुचारु हो पाया। ग्रामीण ईश्वर सिंह, हेमराज शर्मा, सुभाष कपूर, हाट पंचायत के वार्ड सदस्य संजय कुमार, छेरिंग डोलमा, तरुण शर्मा और उपप्रधान अजय कुमार ने कहा कि समस्या को जनमंच में भी उठाया गया था। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का रवैया लोगों के प्रति ठीक नहीं है। वे लोगों की समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें धमका रहे हैं। ग्राम पंचायत हाट के प्रधान बरकत अली ने कहा कि बजौरा से गड़सा सड़क पिछले सात सालों से बदहाल है। सड़क में हर जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से उठने वाली धूल से बचने के लिए लोगों को घरों में प्लास्टिक लगाना पड़ रहा है। एसडीएम कुल्लू ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में इस सड़क पर टारिंग करवा दी जाएगी। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुुलेरिया ने कहा कि चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों की बात सुनी गई है।