{"_id":"64120253d74b449d2a05c78c","slug":"chhaling-villageconnected-to-country-and-world-after-65-days-kullu-news-c-19-1-89322-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 65 दिन बाद देश-दुनिया से जुड़ा लाहौल घाटी का छालिंग गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 65 दिन बाद देश-दुनिया से जुड़ा लाहौल घाटी का छालिंग गांव
Wed, 15 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। लाहौल के मयाड़ घाटी का छालिंग गांव 65 दिन बाद सड़क जुड़ गया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर की मशीन दोपहर बाद छालिंग सड़क से बर्फ हटाकर गांव पहुंची। अब विभाग ने मयाड़ घाटी के सभी संपर्क मार्गों को बहाल कर दिया है।
लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग ने कुल 135 संपर्क मार्गों में से 130 यातायात के लिए बहाल कर दिए हैं। अब विभाग के पास तांदी-कारदंग के साथ सिस्सू डिवीजन के तहत कोकसर, डिंफुक, रंगचा-बोकचा व खरचो सड़कों को बहाल करना रह गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो चार से पांच दिन में घाटी के सभी मार्ग बहाल हो जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी के चिनाव मंडल उदयपुर ने मूरिंग पंचायत के अंतर्गत दूरस्थ गांव नैनगार तक सड़क बहाल कर क्षेत्र के गांव चोखंग, छोगजिंग, गवाड़ी और नैनगार के लोगों को राहत प्रदान की है। वहीं, केलांग मंडल ने दारचा पंचायत के अंतिम गांव योचे तक सड़क बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी चिनाव मंडल उदयपुर में 49, केलांग मंडल के पास 52 और सिस्सू मंडल के अधीन कुल 34 संपर्क मार्ग हैं। यह सभी मार्ग नौ जनवरी को घाटी में बर्फबारी के बाद से बंद हो गए थे। अब पीडब्ल्यूडी के पास महज पांच सड़क बहाल करने का कार्य शेष बचे हैं।
सिस्सू डिवीजन के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि रंगचा-बोगचा और खरचो सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। शर्मा ने बताया वीरवार को कोकसर संपर्क सड़क बहाली का कार्य भी शुरू होगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि मौसम साफ रहा तो चार से पांच दिन में लाहौल की सभी सड़कें बहाल हो जाएंगी।