फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Checkup of eyes

एंबुलेंस के कर्मचारियों की आंखें जांचीं

Fri, 04 Dec 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 04 Dec 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Checkup of eyes

स्वास्थ्य विभाग कुल्लू और जीवीकेईएमआरआई 108 नेशनल एंबुलेंस सर्विस के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 108 के ईएमटी और पायलटों की आंखों का चेकअप किया गया। इस दौरान उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कमल कपूर ने करीब तीन दर्जन ईएमटी और पायलटों की आंखों की जांच की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस में कार्यरत इन कर्मचारियों ने जिले के हजारों लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य किया है। इस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों का स्वस्थ रहना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने 108 एंबुलेंस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के माध्यम से कुल्लू जिला की स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिला है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने 108 सेवा तथा इसके कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी प्रदेश के लिए यह सेवा एक कारगार साबित हुई है।
विज्ञापन


उधर, 108 एंबुलेंस के मंडी जोन के प्रोग्राम मैनेजर मुश्ताक अहमद ने बताया कि जीवीकेईएमआरआई द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए समय-समय पर इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और नेत्र विशेषज्ञ का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed