फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Check post will remain established in Sarchu till bad weather.

Kullu News: सरचू में खराब मौसम तक स्थापित रहेगी चेक पोस्ट

Fri, 11 Oct 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Check post will remain established in Sarchu till bad weather.
मनाली- लेह सड़क पर हिमाचल सीमा सरचू में प्रदेश पुलिस की चेक पोस्ट आगामी खराब मौसम तक स्थापित रह
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-केलांग-लेह सड़क पर 13,783 फुट ऊंचे हिमाचल सीमा स्थित सरचू में प्रदेश पुलिस की चेक पोस्ट आगामी खराब मौसम तक स्थापित रहेगी। सामरिक महत्व के मनाली-लेह सड़क पर निगम की बसें छोड़ अन्य छोटे-बड़े वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। वहीं, सेना के वाहनों की आवाजाही के साथ देश की सरहद में तैनात भारतीय सेना को सामग्री भी निरंतर जा रही है। हिमाचल की सीमा सरचू में पुलिस की चेकपोस्ट मनाली-लेह के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों सहित वाहन चालकों के लिए सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम खराब होने पर यहां बर्फबारी का क्रम शुरू हो जाता है। अभी मौसम सही रहने की स्थिति में मनाली-केलांग-सरचू के रास्ते लेह के लिए वाहनों की आवाजाही जारी है। इसके लिए सरचू में पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

मनाली-लेह सड़क पर दिल्ली से लेह के बीच चलने वाली निगम की बस सेवा भले ही 16 सितंबर से अधिकारिक रूप से आगामी सीजन तक के लिए बंद कर दी गई है लेकिन अभी मौसम के हालत ठीक रहने पर मनाली-लेह के बीच वाहन निरंतर दौड़ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच दोपहिया वाहन चालकों की भी आवाजाही थमी नहीं है। स्थिति सामान्य होने के चलते पर्यटकों सहित अन्य यात्रियों और वाहन चालकों के लिए परेशानी नहीं है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि हिमाचल सीमा सरचू में पुलिस चेकपोस्ट खराब मौसम तक काम करती रहेगी। इसके बाद चेकपोस्ट को दारचा में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed