{"_id":"68f3be6891d1fd31920a382e","slug":"chc-sainj-will-be-rejuvenated-cctv-will-be-installed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-159659-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीएचसी सैंज का होगा कायाकल्प, लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीएचसी सैंज का होगा कायाकल्प, लगेंगे सीसीटीवी
Sat, 18 Oct 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होगा आठ लाख का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैंज का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्र के भवन की मरम्मत की जाएगी। वहीं, मरीजों की सुविधा के लिए भवन में सीसीटीवी इंस्टाॅल किए जाएंगे।
साथ ही परिसर में पेवर बिछाए जाएंगे। यह बात सीएचसी के प्रभारी डॉ. वरुण ने कही। सीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को हुई। इस बैठक में उपमंडल अधिकारी बंजार विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पर चर्चा की गई। केंद्र के पास रोगी कल्याण समिति में आठ लाख का बजट है, जिसे आधुनिक मशीनों और उपकरणों की खरीद पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा एनएचपीसी की मदद से केंद्र भवन में सीसीटीवी इंस्टॉल तथा पेवर बिछाने का कार्य किया जाएगा। उधर, उपमंडल अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि सीएचसी सैंज क्षेत्र की 15 से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार या क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू न जाना पड़े। इसके लिए सीएचसी में सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।