फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Changes in GST will give impetus to Manali's tourism and business

Kullu News: जीएसटी में बदलाव से मनाली के पर्यटन और व्यापार को मिलेगी गति

Thu, 04 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Changes in GST will give impetus to Manali's tourism and business
छोटे कारोबारियों के लिए लाभप्रद होगा बदलाव, व्यापारियों में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जीएसटी में किया गया बदलाव छोटे कारोबारियों के लिए लाभप्रद साबित होगा। इससे कारोबारियों में खुशी की लहर है। सामान सस्ता होने की उम्मीद से मध्यम वर्गीय परिवारों के भी चेहरे खिलाफ उठे हैं।
पर्यटन, दुकानदारों, छोटे उद्योग चलाने वाले इससे लाभान्वित होंगे। जीएसटी के चार स्लैब में से अब मात्र दो ही रहेंगे। ये पांच और 18 प्रतिशत होंगे जबकि 12 और 30 को हटा दिया है। ऐसे में जीएसटी की दरों में कटौती से किसान, छात्र, महिला, व्यापारी और आम उपभोक्ता प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसको लेकर लोगों की राय जानने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

--
जीएसटी परिषद का फैसला आम जनता को सीधी राहत देने वाला है। जीएसटी में कटौती से रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, किसानों के उपकरण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और निर्माण सामग्री पहले से सस्ता हो जाएगा। - संजीव ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पर्यटन कारोबारियों को भी इस फैसले से राहत मिली है। अब 7500 तक कमरों वाले होटलों को 18 के बजाय सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इससे पर्यटकों को भी राहत मिलेगी और होटल संचालक को भी फायदा होगा। - गोवर्धन शर्मा, स्थानीय निवासी एवं पर्यटन कारोबारी
--
जीएसटी दरों के बाद, दूध, परांठा, रोटी और ब्रेड पूरी तरह जीएसटी मुक्त हो गए हैं। मक्खन, घी, सूखे मेवे और पनीर पर टैक्स 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह गया है। सरकार का यह फैसला सराहनीय है। इसका सीधा असर बाजार में देखने को मिलेगा।

- किशन ठाकुर, उपभोक्ता
--
जीएसटी की नई दरें सबको राहत पहुंचाने वाली हैं। चॉकलेट, बिस्कुट, नमकीन, पास्ता, अचार, फल का रस और कॉफी जैसी वस्तुओं पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था। अब यह सिर्फ पांच प्रतिशत होगा। छोटे कारोबारी आसानी से जीएसटी भर सकेंगे। - कुबेर, दुकानदार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed