फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Changed weather patterns can spoil the setting of plum

Kullu News: मौसम का बदला हुआ मिजाज बिगाड़ सकता है प्लम की सेटिंग

Wed, 22 Mar 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Mar 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Changed weather patterns can spoil the setting of plum
कुल्लू जिला में पलम की पेड़ो में हुई फ्लाविंग के बाद सेटिंग।-संवाद
कुल्लू। पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है, ऐसे में प्लम की सेटिंग बिगड़ सकती है। प्लम में इन दिनों सेटिंग का दौर चला हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान काफी लुढ़क गया है। रात के समय पड़ रही ठंड से बागवानों की चिंताएं बढ़ गई है। बुधवार को भी सुबह साफ रहा, दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन




गौर रहे कि कुल्लू में मेरीपोजा, फ्रंटियर, ब्लैक अंबर जैसी वैरायटी के प्लम के पेड़ों में पहले फूल आ गए थे। मगर प्लम की सबसे अधिक प्रचलित वैरायटी सेंटारोजा में फूल देरी से आए और उनकी सेटिंग हो रही है। मगर जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है, इससे सेटिंग प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




बागवानों का मानना है कि सेटिंग के समय मौसम साफ रहना जरूरी है। बागवान रोहित कुमार, राहुल ठाकुर, जनकराज, सुख चंद ठाकुर, नितेश, सुनील शर्मा, मुनीष और डाबे राम ने कहा कि प्लम में सेटिंग के समय मौसम ने करवट बदली है, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्लम घाटी में सबसे पहले तैयार होने वाला फल है। किसानों-बागवानों ने घाटी के देवी-देवताओं के पास भी अच्छी फसल की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
































बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्लम के जिन पौधों में सेटिंग हो चुकी है, उसपर मौसम का असर नहीं पड़ेगा है। रात के समय पड़ने वाली नुकसानदायक ठंड से सेंटारोजा प्लम में सेटिंग प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम का अनुकूल रहना जरूरी है।

कुल्लू जिला में पलम की पेड़ो में हुई फ्लाविंग के बाद सेटिंग।-संवाद

कुल्लू जिला में पलम की पेड़ो में हुई फ्लाविंग के बाद सेटिंग।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed