{"_id":"65204af54ea0474222056616","slug":"chandrayaans-modern-technology-shown-in-dhalpur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-8494-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में दिखाई चंद्रयान की आधुनिक तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में दिखाई चंद्रयान की आधुनिक तकनीक
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में विज्ञान मेले में अपने मॉडल के साथ छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। ढालपुर स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान और गणित विषय में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेला मनाया जा रहा है। इस दो दिवसीय विज्ञान मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने किया।
इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए 65 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान और गणित विषय पर आधारित मॉडलों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने इसरो के चंद्रयान और सूर्ययान की आधुनिक तकनीक दर्शाने का प्रयास किया है।
विद्यार्थियों ने चंद्रयान को इस तरह से तैयार किया है कि यह प्रेशर की मदद से अपनी सतह से करीब एक से डेढ़ फीट ऊंचा उठेगा। इसके अलावा बादल फटने की घटनाएं कैसे और मनुष्य की किन गलतियों के कारण हो रही हैं, जैसे मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्र विद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान मेला मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें विद्यालय के छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की भूमिका सुनिश्चित करवाई गई है। जिन विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार नहीं किए हैं, उनके लिए गणित और विज्ञान विषय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 450 विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इस दौरान शिक्षक लाल सिंह चौहान, रामलाल आदि उपस्थित रहे। संवाद