फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Challans issued to 12 tourists upon reaching the banks of the Beas.

Kullu News: ब्यास किनारे पहुंचने पर 12 पर्यटकों के काटे चालान

Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 12 tourists upon reaching the banks of the Beas.
मनाली में ब्यास नदी के किनारे जाने पर चालान काटते पुलिस कर्मी।-संवाद
मनाली। ब्यास के किनारे जान जोखिम में डालकर पहुंचने वाले पर्यटकों के खिलाफ मनाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी पर नदी के तट तक पहुंचने वाले 12 पर्यटकों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 111 और 115 के तहत अमल में लाई है।
विज्ञापन

संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मनाली पुलिस ने संबंधित एजेंसियों, विशेषकर बीआरओ और एनएचएआई अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग से ब्यास नदी की ओर जाने वाले अनधिकृत रास्तों को बंद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर फेंसिंग लगाने और चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड स्थापित करने की भी मांग की है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि कुछ पर्यटक सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसी के तहत 12 लोगों के चालान किए गए। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed