फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   chalan

खनन करने पर दस ट्रैक्टरों का चालान

Sun, 11 Oct 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
chalan
भुंतर क्षेत्र में अवैध खखन करते पकड़े ट्रैक्टर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में ब्यास समेत सहायक नदी-नालों पर अवैध खनन नहीं रुक रहा है। ऐसे में पुलिस सतर्क हो गई है और खनन माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा। भुंतर पुलिस की एक टीम ने रविवार को गुप्त तरीके से ब्यास में छापा मारा और यहां रेत व पत्थर निकाल रहे दस ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चालान कर 40500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप है। जिले में लगातार अवैध खनन की घटनाएं सामने आ रही हैं। औट से लेकर मनाली तक ब्यास नदी के साथ पार्वती नदी, तीर्थन नदी व सैंज खड्ड में अवैध रूप से माफिया सुबह-शाम व रात के समय अवैध खनन को अंजाम दे रहा है। कई जगहों पर दिनदहाड़े रेत व पत्थरों को निकाला जा रहा है। खनन विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। ब्यास नदी की स्वच्छता व खनन को रोकने के लिए एनजीटी भी सख्त है। इसके बावजूद ब्यास के किनारों में अवैध खनन का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुछ समय पहले पुलिस ने जरी, जिया व रामशिला में दबिश देते हुए सात ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर 45 हजार रुपये का चालान किया था।
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए : गौरव
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस थाना भुंतर ने ब्यास में खनन कर रहे दस ट्रैक्टरों के चालान काटकर उनसे 40500 रुपये का जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर पुलिस मुस्तैद है और सभी थाने, चौकियों को इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed