{"_id":"6744aa8e0610b3186a092269","slug":"chachoga-dharu-road-will-be-built-with-rs-8254-lakh-gaur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135605-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"82.54 लाख से बनेगी चचोगा-धराणु सड़क : गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82.54 लाख से बनेगी चचोगा-धराणु सड़क : गौड़
Mon, 25 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली की चचोगा पंचायत जल्द सड़क से जुड़ जाएगी। चचोगा से धारणु के लिए 82.54 लाख से सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सोमवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का आगाज किया।
गौड़ ने कहा कि इस सड़क की मांग क्षेत्रवासियों की ओर से काफी लंबे समय से थी। बताया कि यह सड़क 82.54 लाख की लागत से तैयार की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। साथ ही यह राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस दौरान विधायक ने अपनी निधि से चचोगा पंचायत में खेल मैदान के लिए तीन लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा, थाना प्रभारी मनाली मनीष शर्मा, देवता सृष्टि नारायण के कारदार रोशन ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष नग्गर खेख राम ठाकुर, नप सदस्य नवीन तनवर व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
--