फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   central team will do inspection of roads

केंद्रीय टीम जांचेगी सड़कों की गुणवत्ता

Wed, 19 Aug 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 19 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन एवं निर्मित सड़कों की अब जांच-परख की जाएगी। नेशनल क्वालिटी मॉनीटरिंग (एनक्यूएम) टीम कुल्लू में सड़कों की गुणवत्ता परखेगी। जिले की ऐसी करीब दो दर्जन सड़कों के निरीक्षण के लिए यह टीम दो दिन बाद कुल्लू पहुंच रही है। गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर विभाग के ठेकेदारों तथा अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम के कुल्लू आने की पुष्टि करते हुए यहां तैनात विभाग के अधिशासी अभियंता जीसी गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस संदर्भ में सूचना मिल चुकी है। जिले के गगनचुंबी पहाड़ों का सीना चीर कर बनाई जा रही एवं निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की परख के लिए एनक्यूएम का केंद्रीय दल कुल्लू पहुंच रहा है।

विज्ञापन


 टीम आने की भनक लगते ही विभाग के ठेकेदार तथा अधिकारी सचेत हो गए हैं। ठेकेदार सड़कों को चकाचक करने में लग गए हैं। सूत्रों की मानें तो जिले के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एनक्यूएम को शिकायत की थी कि जिले की सड़कें गुणवत्ता के मापदंड पर खरी नहीं उतरी हैं। अब केंद्रीय टीम इसकी जांच-परख करेगी। लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-1 में तैनात अधिशासी अभियंता जीसी गुप्ता ने बताया कि टीम दो दिन बाद कुल्लू पहुंच रही है। कुल्लू पहुंचने पर टीम पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed