फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Centenary celebrations of U-Block to be held: Prakash

यू-ब्लॉक का मनाएंगे शताब्दी वर्ष समारोह : प्रकाश

Tue, 14 Jul 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Centenary celebrations of U-Block to be held: Prakash
धरोहर----कुल्लू के  ढालपुर स्कूल।
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर के यू-ब्लॉक का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। यह ब्लॉक विद्यालय की ऐतिहासिक धरोहर है। यह बात प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कही। विद्यालय में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज और विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. प्रेमदीप लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालयों में आगामी समय किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यालय के धरोहर भवन का शताब्दी वर्ष समारोह मनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने इस समारोह के आयोजन के लिए सहमति जताई। पूर्व छात्र डॉ. प्रेमदीप लान ने कहा कि विद्यालय के यू-ब्लॉक को बचाने के लिए पूर्व छात्रों ने कई चुनौतियों का सामना किया है।
विज्ञापन

आज खुशी है कि एक छोटा सा प्रयास ऐतिहासिक धरोहर बन गया है, जबकि इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। धरोहर भवन का जीर्णोद्धार होना विद्यार्थियों और कुल्लू की संस्कृति के लिए एक नई ऊर्जा साबित होगा। उधर, नगर परिषद की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने कहा विद्यालय में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के अलावा किसी भी प्रकार की मदद नगर परिषद की प्राथमिकता में रहेगी। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष बीर सिंह, उपाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किरण शर्मा, सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, राजपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed