{"_id":"75242165c52e4f8c49e72e2cc47b4266","slug":"cctv-installed-in-great-himalyan-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल पार्क में लगाए पच्चीस ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल पार्क में लगाए पच्चीस ट्रैप कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 11 Jan 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर में शुमार हो चुके ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बंदूकधारियों पर अब कैमरों से नजर रखी जाएगी। बंदूकधारी अब नेशनल पार्क में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के जीवों और पक्षियों को अपना निशाना नहीं बना सकेंगे। इसके लिए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रबंधन ने जगह-जगह ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं। इन कैमरों में अब पार्क की हर गतिविधि का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के जीव और पक्षी पाए जाते हैं। सर्दियां शुरू होते ही इन जीवों पर कई बंदूकधारी अपनी नजर गड़ाए रहते हैं। खबर की पुष्टि करते हुए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल बीएस राणा ने कहा कि पार्क में पच्चीस ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों से वन्य जीवों के शिकारियों पर विभाग पूरी नजर रखेगा।
विज्ञापन
यह कैमरा पार्क में जगह-जगह पर लगाए गए हैं। इन कैमरों की नजर से कोई भी शिकारी नहीं बच पाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के जीव और पक्षी पाए जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि कोई भी शिकार करता हुआ पकड़ा गया या वह कैमरे में नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन