{"_id":"65c11e2ea961c8002d0b8360","slug":"cbi-summons-records-in-embezzlement-case-worth-lakhs-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116255-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाखों के गबन मामले में सीबीआई ने तलब किया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाखों के गबन मामले में सीबीआई ने तलब किया रिकॉर्ड
Mon, 05 Feb 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के सुल्तानपुर डाकघर में हुए घपले की रकम 40 लाख तक पहुंच गई है। मामले में महिला कर्मचारी को डाक विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। अब मामले की जांच सीबीआई करेगी। सीबीआई ने मामले को लेकर पूरा रिकार्ड डाक विभाग से शिमला तलब किया है।
सीबीआई के उप अधीक्षक बलबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मामले पर केस दर्ज किया है। पहले रिकार्ड की जांच की जाएगी। अभी तक सुल्तानपुर डाकघर में बचत खातों के साथ अलग-अलग स्कीमों के तहत खोले गए करीब 6,000 खाताधारक हैं। इसमें अभी तक 3,000 की खातों से जुड़ी पासबुक की जांच हो पाई है।
ऐसे में सभी खातों को चेक करने में अभी समय लगेगा। डाकखाने से लाखों की राशि गबन करने पर खाताधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधीक्षक मनोहर लाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है। डाक विभाग मंडी जोन से प्रवर अधीक्षक स्वरूप ने कहा कि सुल्तानपुर में तैनात कर्मचारी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
...
सीबीआई ने डाकखाना सुल्तानपुर में किए लाखों के गबन मामले में केस दर्जकर दिया है। अभी तक इसमें करीब 40 लाख रुपये की रकम का घपला होने का अनुमान है। डाक विभाग से रिकार्ड मांगा है और इसके खंगालने के बाद ही कुल राशि का पता चल सकेगा।
-बलबीर सिंह, उप अधीक्षक सीबीआई शिमला