{"_id":"69de7f6d0a05953c1e09a722","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-a-house-in-sheeshamati-kullu-news-c-89-1-klu1001-173871-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शीशामाटी में घर से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शीशामाटी में घर से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के शीशामाटी में एक घर से लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर घर से नकदी समेत आभूषण आदि ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में खूब चंद ठाकुर ने कहा कि 28 मार्च को वह और उसकी पत्नी शीशामाटी वाले घर से चले गए थे। घर में ताला लगाया था। जब वे 12 अप्रैल को वापस घर आए तो मेन गेट का ताला सही लगा हुआ था।
13 अप्रैल को उन्होंने देखा कि पत्नी का पर्स सोफे के नीचे पड़ा हुआ था। जब मकान के अंदर रखे सामान को ठीक से चेक किया तो अलमारी के अंदर से सोने का चांद, सोने की चेन, चांदी के चार कप, चांदी के चार कड़े, कांसा की 25 थाली, पट्टू तीन, जूते और करीब पांच हजार रुपये गायब थे। आस-पड़ोस में पूछताछ भी की लेकिन किसी व्यक्ति को घर आते-जाते नहीं देखा, न ही सामान ले जाते देखा। शातिर ने 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच में घटना को अंजाम दिया है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जल्द ही शातिर का पता लगाएगी। संवाद