फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Case of assault on children should be investigated impartially: Committee

बच्चों से मारपीट के मामले की निष्पक्ष हो जांच : कमेटी

Thu, 23 Jul 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Jul 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on children should be investigated impartially: Committee
कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी ने सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग बच्चों के साथ कथित रूप से हुई अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है। जिला अखिल भारतीय जनवादी महिला की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को अशोक भवन कुल्लू में हुई। इसमें संगठन में अगामी कार्यक्रमों में पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गए दोनों दिव्यांग बच्चों को कुछ लड़कों ने पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। घटना में एक बच्चे की आंख की रोशनी गंभीर रूप से प्रभावित हुई, जिसके चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

समिति की जिला सचिव चद्रकांता ने कहा कि जिन बच्चों पर मारपीट के आरोप हैं, वे भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो किशोर न्याय अधिनियम (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) के प्रावधानों के तहत कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने और आरोपित नाबालिगों के साथ भी कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ हिंसा जैसे आरोप बेहद गंभीर हैं। प्रशासन और पुलिस को बिना किसी दबाव या भेदभाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए। समिति ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित बच्चों को शीघ्र न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed