{"_id":"67290224de5bf45f5e0f8a2a","slug":"car-fell-in-banjars-baranagi-one-youth-died-two-injured-kullu-news-c-89-1-klu1001-134084-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के बरनागी में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के बरनागी में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो घायल
Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बरनागी गांव में रविवार देर रात को कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। कार सवार दो अन्य युवकों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पास देते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती रविवार रात को शमशेर सिंह उर्फ रवि, जोगिंद्र सिंह पुत्र भगवान दास, दोनों निवासी गांव जाओं आरण, डाकघर जाओं, तहसील आनी और अनिल कुमार पुत्र शिव राम, निवासी गांव नथेला, डाकघर खुन्न, तहसील आनी (कुल्लू) कार में सवार होकर जाओं से चिपणी जा रहे थे।
विज्ञापन
कार को अनिल कुमार चला रहा था। वरनागी से तीन किलोमीटर आगे चिपणी नगढार सड़क में पहुंचे तो मोड़ के पास सामने से वाहन आ गया। इसे पास देते समय कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में शमशेर सिंह और चालक अनिल कुमार को चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। जोगिंद्र सिंह (32) पुत्र भगवान दास को बंजार अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--