{"_id":"6908dfa605d9283cd100e256","slug":"car-falls-near-tarakada-one-dead-youth-injured-kullu-news-c-89-1-klu1001-160749-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तराकड़ा के पास गिरी कार, एक की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तराकड़ा के पास गिरी कार, एक की मौत, युवक घायल
Mon, 03 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर तलोगी में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर तलोगी में एक कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल है।
घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को तलोगी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इसमें सवार शिवांश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। स्वास्तिक शर्मा 18, निवासी बजौरा, जिला कुल्लू हादस में घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। गौर रहे कि नेशनल हाईवे में जिया से रामशिला के बीच वाहनों की रफ्तार काफी अधिक रहती है। तलोगी के समीप रिहायशी क्षेत्र होने के कारण यहां अकसर हादसों की आशंका रहती है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
--