{"_id":"6a7e067dc233b0996e05b0ce","slug":"car-falls-into-a-ravine-in-chachogi-manali-driver-dies-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184105-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के चचोगी में नाले में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के चचोगी में नाले में गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली के चचोगी के पास बुधवार शाम चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी मढ़ी, नग्गर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दंपती (एचपी 34-2640) कार में सवार होकर नग्गर से मढ़ी स्थित अपने घर जा रहा था। चचोगा के पास पहुंचने पर अचानक कार रुक गई। इसके बाद नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी को कार से बाहर उतरकर धक्का लगाने के लिए कहने लगे। जैसे ही पत्नी कार को धक्का लगाने लगी, चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी।
हादसे में नरेंद्र कुमार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस थाना पतलीकूहल में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।