फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Candidates will get direct admission in Automobile PAT

Kullu News: ऑटोमोबाइल पैट में अभ्यर्थियों को मिलेगा सीधा प्रवेश

Wed, 13 Aug 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates will get direct admission in Automobile PAT
सेउबाग बहुतकनीकी संस्थान में 14 को होगी स्पॉट काउंसलिंग
विज्ञापन

मेरिट में आने के बाद मौके पर ही सीट उपलब्ध करवाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग में पैट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी को अब सीधा प्रवेश मिल जाएगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग में ऑटोमोबाइल पैट की छह रिक्त सीटों के लिए सीधी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अभ्यर्थियों को संबंधित बहुतकनीकी संस्थान में 14 अगस्त को मौके पर ही फार्म भरकर मेरिट में आने के बाद सीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। विभाग ने संस्थान स्तर पर होने वाली इस स्पॉट काउंसलिंग राउंड के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश की ओर से पहले ऑनलाइन और फिर बाद में सेंटरलाइज्ड स्पॉट काउंसलिंग के जरिये तीन वर्षीय डिप्लोमा (पैट) और दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (लीट) में सीटें भरी गई हैं, लेकिन अभी बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग में ऑटोमोबाइल पैट की छह सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए 14 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed