{"_id":"5fef4a618ebc3e3d5a44e8ad","slug":"candidates-arrived-to-fill-nomination-papers-with-supporters-kullu-news-sml3563969197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के लिए 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू में एसडीएम कार्यालय में मौहल वार्ड से जिला परिषद् के लिए नामांकन पत्र भरते
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में सरगर्मियां तेज गई हैं। शुक्रवार को जिला परिषद के लिए जिला भर में कुल 32 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। आनी उपमंडल से जिला परिषद के लिए 17 ने नामांकन भरा, जबकि कुल्लू में डुघीलग वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दीपिका, मौहल वार्ड से सेस राम, मौहल वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाब सिंह, डुघीलग वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विमला देवी सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
वहीं वशिष्ठ वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोरम बोध, लरांकेलो वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेशमा ठाकुर, नसोगी वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बालमुंकद राणा, जिला परिषद लरांकेलो वार्ड से सीपीआईएम समर्थित राधा देवी ने भी नामांकन भरा। इसके साथ ही बंजार में जिला परिषद वार्ड धाऊगी और कोठी चैंहणी के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। बंजार में पंचायत समितियों के लिए 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नग्गर खंड में 42 लोगों ने बीडीसी के लिए अपनी दावेदारी जताई है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे। नामांकन भरने के बाद प्रत्याशियों का मालाएं डालकर स्वागत किया गया। खंड विकास अधिकारी बंजार केहर सिंह ने कहा कि उपमंडल बंजार की 40 पंचायतों के लिए शुक्रवार 90 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। अब तक प्रधान पद के लिए 184 नामांकन भरे जा चुके हैं। बीडीसी और प्रधान पद के लिए भी कइयों ने दावेदारी जताई है। वहीं, एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कुल्लू में जिला परिषद के लिए सात ने नामांकन भरे हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कोरोना गाइडलाइन के तहत ही लिए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पता चल पाएगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में हैं। बहरहाल जिले में चुनावों को लेकर चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।