फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   candidate took oath

जिला परिषद सदस्यों ने ली गोपनीयता की शपथ

Wed, 13 Jan 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 13 Jan 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
candidate took oath

कुल्लू के जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित 14 सदस्यों को बुधवार को जिला परिषद सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला परिषद सदस्यों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए एडीएम ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

विज्ञापन

इसे सुदृढ़ करने के लिए पंचायतीराज संस्थाओं का अहम योगदान है।

उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में जन भागीदारी को सुनिश्चित करके विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करेंगे। जिला परिषद सदस्य सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकतर आबादी गांवों में रहती है। इसलिए पंचायतीराज संस्थानों के प्रतिनिधियों का दायित्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जिला प्रशासन नए प्रतिनिधियों को हरसंभव सहयोग देगा। इससे सभी चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से अपने क्षेत्र का विकास हो सकेगा। गौरतलब है कि नई जिला परिषद में 8 महिलाएं तथा 6 पुरुष सदस्य हैं। बीस जनवरी को प्रात: 11 बजे जिला परिषद हॉल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाए जाएंगे। इस बार अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed