{"_id":"6a12f77334476e75660f58a6","slug":"cadets-took-part-in-the-route-march-carrying-15-kg-weight-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177135-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 15 किलो वजन उठा रूट मार्च में शामिल हुए कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 15 किलो वजन उठा रूट मार्च में शामिल हुए कैडेट
विज्ञापन
मनाली/सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को सोलंगनाला में 15 किलोग्राम भार को उठाकर कैडेटों ने रूट मार्च किया। घाटी की ठंडी वादियों में देशभर से आए कैडेट खूब पसीना बहा रहे हैं।
सोलंगनाला में देश के 17 एनसीसी निदेशालयों से थल, वायु और नौसेना विंग के कैडेट पहुंचे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में कैडेट पहाड़ पर चढ़ाई करने के अलावा सुरक्षित उतरने का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटों का चयन माउंट देव टिब्बा तथा ऑल गर्ल्स परांग ला ट्रैक अभियान के लिए किया जाना है। विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने कहा कि कैडेट अभियान का हिस्सा बनने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। अपने-अपने एनसीसी निदेशालय को अव्वल दर्जा दिलाने के लिए सभी प्रशिक्षण में सिखाई जा रही तकनीकों को समझ कर उनका अभ्यास कर रहे हैं। संवाद