{"_id":"8b4ff2bb49af65a17e1eb917ddaa1d73","slug":"c-and-v-teacher-met-with-education-vice-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा उपनिदेशक से मिला सीएंडवी शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा उपनिदेशक से मिला सीएंडवी शिक्षक संघ
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय सीएंडवी शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ के जिला प्रधान गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा उपनिदेशक से मिले प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक सत्र के अंत में करवाए जा रहे प्रशिक्षण पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा सत्र के अंत में अध्यापकों को ट्रेनिंग करवाने का औचित्य नहीं बनता। इससे बच्चों की पढ़ाई पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। वर्तमान समय में जिले के शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं जबकि, अध्यापक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
संघ ने 11 सूत्रीय मांग पत्र में सीएंडवी शिक्षकों की सीधी भर्ती करने, 07 जुलाई 2014 की अधिसूचना रद्द करने, प्रदेश उच्च न्यायालय के जनवरी 2012 के निर्णय को लागू करने, अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी करने, माध्यमिक स्कूलों में नियमित अध्यापकों को ही प्रभारी बनाने, बाह्य सिराज के स्कूलों में दिवाली की बजाय दशहरा अवकाश घोषित करने तथा सरवरी बाजार में टीचर होम का जीर्णोद्धार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अध्यापक संघ की कार्यकारिणी ने जिले के सभी सीएंडवी शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे सिर्फ प्रारंभिक उपशिक्षा निदेशक के दिशानिर्देश में ही कार्य करें अन्यथा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम या प्रशिक्षण इत्यादि में भाग न लें। इस दौरान महासचिव गणेश लाल, कोषाध्यक्ष राकेश चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान शेर सिंह, विजय, भरतराज नेगी, संगत राम, मनोज शर्मा और डाबे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन