फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bypass road will provide relief from jam in Banjar

Kullu News: बंजार में बाईपास सड़क दिलाएगी जाम से छुटकारा

Thu, 29 May 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 May 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
Bypass road will provide relief from jam in Banjar
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय बंजार में अब घंटों जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी और पर्यटकों के साथ-साथ एनएच-305 में गुजरने वाली आम जनता को भी आने जाने में आसानी होगी। यहां बाईपास मार्ग बनने से इस समस्या से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन

दरअसल, उपमंडल मुख्यालय बंजार में बाईपास सड़क का निर्माण पूरा हो चुका हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में बंजार के मुख्य बाजार की संकरी सड़क से होकर वाहनों को नहीं गुजरना होगा। अब सिर्फ मुख्य बाजार में खरीदारों और स्थानीय लोगों की आवाजाही होगी। जलोड़ी पास और उससे आगे आनी, रामपुर की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से रवाना होंगे, जिससे मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम से निजात मिल सकेगी। इस सड़क को धरातल पर उतारने के लिए युद्ध स्तर पर 2018 में प्रयास शुरू हुए और उसके बाद यह सड़क बनी। इस सड़क का निर्माण कार्य 2022-23 में शुरू हुआ था और अब जाकर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ और आखिर जनता को दशकों की समस्या से निजात मिल गई है। ऐसे में अब यहां करीब दो किलोमीटर लंबे बाईपास से बंजार के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी। 7.32 करोड़ रुपये से करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग तैयार हो चुका है, जिसका मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार दौरे के दौरान लोकार्पण कर दिया है। ऐसे में अब एनएच में औट से जलोड़ी पास की ओर आने जाने वाले वाहन बाजार को छोड़कर इस बाईपास से होकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आने-जाने में लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उधर, घाटी के लोग इस मार्ग के बनने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। घाटी में जिभी, सोझा सहित क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी इससे ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो इससे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और उनका सफर सुहाना हो जाएगा और अधिक से अधिक पर्यटक घाटी का रुख करेंगे, जिससे क्षेत्र का पर्यटन और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed