फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bypass road will connect Dhaman with Larji

धामण को लारजी से जोड़ेगी बाईपास सड़क

Sun, 12 Jun 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bypass road will connect Dhaman with Larji
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। औट-बंजार-सैंज एनएच 305 पर सफर करने वाले सैलानियों समेत हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब एनएच पर लोहे के जर्जर धामण पुल के कारण परेशानी नहीं होगी। धामण से लारजी तक बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
सड़क निर्माण के लिए सरकार से शुरुआती दौर में दस लाख रुपये की राशि मिली है। अब देश-विदेश के सैलानी और स्थानीय लोग धामण से बनने वाली बाईपास सड़क से सीधा लारजी पहुंच सकेंगे। इसका लाभ कुल्लू जिले के बाह्य सराज, बंजार, जिभी, गाड़ागुशैणी, तीर्थन वैली, गुशैणी और मंडी जिले की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को होगा। बाईपास सड़क धामण पुल और मंडी जिले की पहाड़ी से होकर लारजी के लिए निकलेगी। इसकी धामण से लारजी की दूरी एनएच पर बनी सड़क के मुकाबले आधा किलोमीटर ज्यादा होगी। मंडी-कुल्लू के हजारों किसानों-बागवानों को भी बाईपास बनने से लाभ होगा।
विज्ञापन

पहले बना पुल कई सालों से हो रहा क्षतिग्रस्त
धामण बैली ब्रिज बड़े वाहनों के आवागमन से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। एक माह में पुल तीन से चार बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस वजह से वाहन चालक और मुसाफिर घंटों तक पुल ठीक होने का इंतजार करते रहते हैं, जबकि कई वाहन चालक वाया थलौट-पंजाई मार्ग पर 30 किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर बालीचौकी पहुंचते हैं। इससे भारी परेशानी होती है। आम जनता कई सालों से नया पुल या सड़क बनाने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े आठ करोड़ से बनेेगा डबललेन पुल
एनएच 305 पर धामण के पुराने जर्जर पुल के साथ साढ़े आठ करोड़ की लागत से कंक्रीट के नए डबललेन पुल का निर्माण भी होना है। इसके दोनों तरफ राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ बनेंगे। ऐसे में राहगीर पुल के बजाय फुटपाथ पर चल सकेंगे। इससे हादसे का खतरा नहीं रहेगा। एनएच अथॉरिटी ने पुल की डीपीआर बनाकर मंत्रालय को भेजी है। अब इसकी मंजूरी का इंतजार है। इंद्र देव, सोमदेव, योगराज, सेसराम ने बताया कि वर्तमान पुल के बार-बार क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। अब बाईपास सड़क की सुविधा लोगों को मिलेगी।
टकोली मंडी में समय पर पहुंचेंगी किसानों की फसल
बाईपास सड़क तैयार होने के बाद किसानों-बागवानों की फसल समय पर सब्जी मंडी टकोली में पहुंच सकेगी। इसका लाभ बंजार और बालीचौकी क्षेत्र के हजारों किसानों-बागवानों को मिलेगा। बंजार और बालीचौकी क्षेत्र के अधिकतर किसान-बागवान अपनी स्थानीय मंडी की बजाय टकोली सब्जी मंडी में जाकर अपनी फसल को सीधे बेचते हैं, लेकिन इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से किसानों-बागवानों की फसल समय पर मंडी में नहीं पहुंच पाती थी, जिससे भारी नुकसान होता था।

पुल क्षतिग्रस्त होने पर मिलेगी बाईपास की सुविधा
बालीचौकी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि धामण से लारजी के लिए बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क धामण को लारजी से जोड़ेगी। धामण पुल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पर्यटकों और आम लोगों को बाईपास सड़क की सुविधा मिलेगी। उधर, एनएच अथॉरिटी बंजार के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि धामण पर कंक्रीट का नया डबललेन पुल बनेगा। इस पर साढ़े आठ करोड़ खर्च होंगे। पुल की डीपीआर बनाकर केंद्र मंत्रालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed