फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   "By pretending to be our own people, they serve their own ends"

Kullu News: ''अपना बनकर ढोंगी करते अपना उल्लू सीधा''

Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
"By pretending to be our own people, they serve their own ends"
कुल्लू के हुरला में नाटक का मंचन करते ए​क्टिव मोनाल कल्चरल संस्था के रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर।-
कुल्लू। गड़सा घाटी के निजी विद्यालय में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकारों ने रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन की अवधारणा के अंतर्गत नाटक कहानियों की कहानी का मंचन किया।
विज्ञापन

केहर सिंह ठाकुर की ओर से अभिनीत एवं निर्देशित एकल नाटक को विद्यार्थियों और अध्यापकों ने खूब पसंद किया। नाटक तीन कहानियों के जोड़ से बनाया गया था। पहली कहानी में समाज में कुछ चालाक लोगों की ओर से आमजन को बरगला कर अपना हित साधने की स्थिति दर्शाई गई। चालाक लोग जनता को बेवकूफ बनाने के लिए शब्दों के सुंदर जाल फांस देते हैं। इससे भोले-भाले लोग झांसे में आ जाते हैं। दूसरी कहानी में दर्शाया गया कि एक कवि कैसे लचर व्यवस्था से जान गंवा देता है। तीसरी कहानी में धर्म की आड़ में कुछ ढोंगी लोगों की ओर से समाज में धंधा चमकाने के बारे में दिखाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज, प्रबंध निदेशक कैलाश गौतम, परमानंद, रेवत राम विक्की और मीनाक्षी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed