{"_id":"6acfb8e22859368c8a0c80e7","slug":"businessmen-scrambling-for-plots-allotment-cancellation-alleged-kullu-news-c-89-1-klu1002-189383-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्लॉट के लिए भटक रहे कारोबारी, आवंटित कर रद्द करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्लॉट के लिए भटक रहे कारोबारी, आवंटित कर रद्द करने का आरोप
Thu, 15 Oct 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में रेडीमेड की दुकानें लगाने वाले कारोबारी प्लॉट के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
व्यापारियों ने दशहरा कमेटी की आवंटन कमेटी पर पहले प्लॉट आवंटित करने और बाद में आवंटन रद्द करवाने का आरोप लगाया है। कारोबारियों का कहना है कि वे लगातार दशहरा कमेटी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
कारोबारी सुनीता शर्मा ने आरोप लगाया कि दशहरा कमेटी की ओर से बार-बार समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन पांच दिन से वह प्लॉट के लिए कुल्लू में भटक रही हैं।
कभी रेडीमेड मार्केट ठेकेदार को देने की बात कही जा रही है तो कभी प्लॉट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
सुनीता शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि दशहरा उत्सव में दुकानें लगाने को लेकर हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
उधर, उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि कारोबारियों को ठेकेदार के जरिये ही प्लाॅट दिए जाएंगे, जो कि उचित दामों पर ही दिए जाएंगे। ठेकेदार के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाने वाले प्लॉट महंगे न हों, यह प्रशासन सुनिश्चित करेगा।