फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Business worth crores started in the vegetable markets of Kullu

Kullu News: कुल्लू की सब्जी मंडियों में शुरू हुआ करोड़ों का कारोबार

Fri, 30 May 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Business worth crores started in the vegetable markets of Kullu
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में  रेड व्यूट पलम की पैकिंग करने में जुटा पैकर।-संवाद
कुल्लू। जिला की सब्जी मंडियों में कारोबार ने गति पकड़ ली है। भुंतर, बंदरोल, पतलीकूहल सहित अन्य सब्जी मंडियों में करोड़ों का कारोबार शुरू हो गया है। प्रतिदिन सब्जी मंडियों में फलों की आमद बढ़ रही है। सीजन के रफ्तार पकड़ते ही अब बाहरी राज्यों से व्यापारी कुल्लू आ रहे हैं। वहीं सब्जी मंडी में प्रवासी मजदूरों को भी अस्थायी रोजगार मिलना शुरू हो गया है। सैकड़ों प्रवासी मजदूर सीजन में यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर के महीने तक सब्जी मंडियों में प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। कुल्लू जिला में 80 फीसदी लोगों की आर्थिकी बागवानी पर निर्भर है। बागवान रेवत राम ठाकुर, प्यारे चंद, मोहन लाल, देवी राम, अशोक कुमार, नानक ठाकुर, अमर सिंह और भोफ राम ने कहा कि कुल्लू में इन दिनों बागवानों ने रेड ब्यूट प्लम का तुड़ान शुरू कर दिया है। जून के पहले सप्ताह में सेंटारोजा प्लम का तुड़ान भी शुरू होगा। इसके साथ ही सब्जियों की भी मंडी में काफी आमद है। उन्होंने कहा कि किसान व बागवान अपने उत्पादों को घर-द्वार पर ही बेचने को तरजीह दे रहे हैं। यही कारण है कि सब्जी मंडियों में प्रतिवर्ष कारोबार बढ़ रहा है। खास बात यह है कि स्थानीय मंडियों में किसानों व बागवानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन भुंतर के प्रधान मानस कुमार सूद ने कहा कि मंडियों में फल सीजन की शुरूआत हो गर्ई है। जून के महीने में प्लम और जुलाई में नाशपाती का तुड़ान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब सीजन में हर साल जिला में करोड़ों का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed