{"_id":"6ab40ac378b35658580b25bb","slug":"business-establishment-gleaming-with-paint-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187467-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रंग-रोगन से चमकने लगे कारोबारी प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रंग-रोगन से चमकने लगे कारोबारी प्रतिष्ठान
Thu, 24 Sep 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
ढालपुर में दशहरा की तैयारी में ढाबा में रंग रोगन करते हुए। संवाद।
कुल्लू। 21 से 27 अक्तूबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को लेकर शहर के कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। होटल, ढाबा, रेस्तरां और फास्ट फूड वेंडरों ने अपने प्रतिष्ठानों को नया लुक देने के लिए रंग-रोगन शुरू कर दिया है।
कारोबारियों ने बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाओं की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, देव समाज ने भी दशहरा की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। अब कुल्लू दशहरा का काउंटडाउन शुरू हो गया है और लोगों को भी उत्सव का बेसब्री से इंतजार है।
दशहरा में होने वाले करोड़ों रुपये के कारोबार को भुनाने के लिए शहर के स्थायी होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालक अपने प्रतिष्ठानों को चकाचक करने में जुटे हैं। फर्नीचर की मरम्मत और रंग-रोगन के साथ साफ-सफाई का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि दशहरा के दौरान बड़ी संख्या में लोग कुल्लू पहुंचते हैं, जिससे उनके कारोबार में तेजी आती है। प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों और खाद्य पदार्थों से जुड़े ढाबों व रेस्तरां को 24 घंटे खोलने की अधिसूचना जारी होने से कारोबारियों को दशहरा सीजन में अतिरिक्त लाभ की उम्मीद है।
दशहरा के दौरान करीब 100 अस्थायी दुकानें भी लगती हैं। पहले ये दुकानें रात 10 से 11 बजे तक बंद हो जाती थीं। अब व्यापारिक समय बढ़ने से ढाबा, रेस्तरां और फास्ट फूड वेंडरों को देर रात तक कारोबार करने का अवसर मिलेगा।
ढाबा संचालक नरोतम सिंह, मान सिंह, दिले राम, रंगारंग सिंह, रमेश शर्मा और कुलदीप ने कहा कि दशहरा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दशहरा के दौरान उनका कारोबार अच्छा चलता है। ऐसे में ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू किया गया है। उन्होंने सरकार के 24 घंटे व्यापारिक प्रतिष्ठान और ढाबा-रेस्तरां खोलने के निर्णय का स्वागत किया।
सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। देर रात तक रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहने से कारोबार में वृद्धि होगी। -चमन ठाकुर, रेस्तरां कारोबारी
24 घंटे प्रतिष्ठान खुले रखने का होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को लाभ होगा। खासकर हाईवे के किनारे इस तरह के प्रतिष्ठानों का कारोबार बढ़ेगा। -सुधीश कुमार, कारोबारी