फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses will run on Manali-Keylong route in a day or two

Kullu News: मनाली-केलांग रूट पर एक-दो दिन में दौड़ेंगी बसें

Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Buses will run on Manali-Keylong route in a day or two
30 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद बंद हैं सेवाएं
विज्ञापन

बस संचालन से लाहौल के लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन धीरे-धीरे अब पटरी पर लौटने लगा है। एक-दो दिन के भीतर मनाली-केलांग, केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें दौड़तीं नजर आएंगी। अब तक सड़कें बस संचालन के लिए उपयुक्त न होने से घाटी के लोगों को टैक्सियों से ही लाहौल-कुल्लू के बीच सफर करना पड़ रहा है।

30 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद बस संचालन ठप पड़ गया था। इस बीच 17 फरवरी को घाटी में मौसम अनुकूल और सड़क बस संचालन के लिए उपयुक्त रहने पर केलांग-उदयपुर के बीच एक दिन बस संचालन किया गया, लेकिन उसके उपरांत घाटी में दोबारा भारी बर्फबारी होने से अब तक बस संचालन ठप पड़ा हुआ है। पट्टन घाटी के राजेश कुमार, सुनील, महेंद्र कुमार आदि ने बताया कि अब मौसम के अनुकूल होने पर सड़कें बस संचालन के लिए उपयुक्त हैं। बसों के चलने से घाटी के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिन में घाटी में बाहर से कामगारों का भारी संख्या में लाहौल आना भी शुरू हो जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से एक-दो दिन के भीतर मनाली-केलांग सहित घाटी की मुख्य सड़कों पर बस संचालन करने के निर्देश दिए है। कहा कि उन्होंने स्वयं केलांग-उदयपुर सड़क का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed