{"_id":"60c375098ebc3e00d45f21ba","slug":"buses-will-run-on-19-routes-from-keylong-depot-in-the-first-phase-kullu-news-sml3732626153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी केलांग डिपो में पहले चरण में 19 रुटों पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी केलांग डिपो में पहले चरण में 19 रुटों पर चलेंगी बसें
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बसें चलाने की मंजूरी मिलते ही एचआरटीसी का केलांग डिपो पहले चरण में 19 रूटों पर बस सेवा शुरू करेगा। तैयारियां पूरी करते हुए निगम प्रबंधन ने सभी चालक, परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को शनिवार शाम तक केलांग पहुंचने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
14 जून से बसें संचालन की खबर सुनते ही लाहौल, पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब जरूरतमंद लोग बसों के माध्यम से अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही कर सकेंगे। बता दें कि लाहौल घाटी में महज एचआरटीसी की ही बसें दौड़ती हैं।
कोरोना महामारी से कोरोना कर्फ्यू के बीच बस संचालन एक माह से भी अधिक समय से बंद है। ऐसे में घाटी के लोग आवश्यक कार्यों के लिए टैक्सियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। अब बस संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो के पास लाहौल, पांगी के साथ जिले से बाहर के लिए भी कुल 73 रूट हैं। यह डिपो देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर भी अपनी बस सेवा देता है। इस डिपो के पास 68 बसें हैं। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक केलांग डिपो सक पहले चरण के बस संचालन में केलांग, उदयपुर और पांगी क्षेत्र से 19 रूटों पर बस सेवा शुरू होगी। कहा कि केलांग डिपो चंबा जिले की पांगी घाटी में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा सभी कर्मचारियों को शनिवार शाम तक हेडक्वार्टर केलांग पहुंचने के आदेश दे दिए हैं।