फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses will run from Kullu to Pij for sowing.

Kullu News: कुल्लू से पीज के लिए बुआई तक दौड़ेगी बस

Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Buses will run from Kullu to Pij for sowing.
ट्रायल में बुआई तक ही सही पाई कुल्लू से पीज सड़क
विज्ञापन

कुल्लू-पीणी के लिए बस का करना होगा अभी इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में इस साल भारी बरसात से हाईवे समेत ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं जिनमें सड़कें अभी दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा के ढाई माह बाद परिवहन निगम ने ग्रामीणों को राहत देने के लिए वीरवार को कुल्लू से पीज और कुल्लू से पीणी सड़क पर बस ट्रायल किया। दोनों स्थानों के लिए सड़कों की हालत बस संचालन योग्य नहीं मिली।
विज्ञापन

बावजूद इसके परिवहन निगम ने कुल्लू से पीज के लिए बुआई कैंची तक बस चलाने का निर्णय लिया है। इससे दो पंचायतों के ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलेगी। 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर आठ किलोमीटर तक बस चलेगी। छह किलोमीटर का सफर ग्रामीणों को पैदल या फिर टैक्सी की मदद से करना पड़ेगा। कुल्लू-भुंतर-पीणी सड़क पर बस ट्रायल सफल नहीं हो पाया। कुल्लू से ट्रायल के लिए पीणी के लिए भेजी गई बस निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। सड़क में कई ऐसे मोड़ हैं जिनमें पहले लोक निर्माण विभाग को डंगे लगाने होंगे। उसके बाद ही बस का संचालन हो पाएगा। डंगे न लगने और सड़क संकरी होने की वजह से अभी ग्रामीणों को बस का इंतजार करना होगा। उधर, परिवहन निगम के बस अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि वीरवार को कुल्लू से पीज और कुल्लू से पीणी के लिए बस ट्रायल करवाया गया। ट्रायल में दोनों सड़कें बस संचालन के लिए सही नहीं पाई गई है। कुल्लू से पीज के लिए बस का संचालन निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बुआई कैंची तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू से पीणी के लिए बस संचालन खराब सड़क की वजह से नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed