{"_id":"65525d0d1aa1b7866706cc97","slug":"buses-stopped-people-reached-home-on-foot-kullu-news-c-89-1-ssml1015-10868-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बसें हो गईं बंद, लोग पैदल ही पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बसें हो गईं बंद, लोग पैदल ही पहुंचे घर
Mon, 13 Nov 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दिवाली के दिन दोपहर बाद लोकल रूटों पर बसें न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही जाना पड़ा।
दिवाली के दिन एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने लोकल रूटों पर बसों का संचालन दोपहर 02:00 बजे के बाद लगभग बंद कर दिया था। बता दें कि एचआरटीसी के जिले में 334 लोकल रूट हैं। इनमें दिवाली के दिन दोपहर तक करीब 250 रूटों पर बसों का संचालन किया गया और 84 रूटों पर सेवा ठप रही।
शाम के समय बसें न चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोकल रूटों पर समयसारिणी के अनुसार बसें संचालित न होने से लोग परेशान दिखे। सुबह के समय लोगों ने खरीदारी करने के लिए बसों में रुख किया लेकिन शाम को घर वापसी के लिए उन्हें पैदल मीलों चलना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आई। कई ऐसे रूट हैं, जिनमें निजी बसों का संचालन नहीं होता है। वहां के लोग एचआरटीसी पर ही निर्भर हैं।
खरीदारी करने आए देवराज, सूरत राम, देवकला, शालिनी, अक्षरा, मोनिका, नीलम ने कहा कि बसें न चलने से आवाजाही में मुश्किलें पेश आई हैं। कहा कि हर रूट पर शाम के समय बस संचालन होना चाहिए था। शाम के समय बसें चलने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, सोमवार को भी सुबह के समय बसें कम चलने से लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
.....
दिवाली के दिन लोकल रूटों पर निगम ने दोपहर 02:00 बजे के बाद बस सेवा बंद कर दी थी। सोमवार से बस सेवा पूर्व की तरह जारी कर दी गई है।
-डीके नारंग, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी