{"_id":"64ee30885163fb53630f6196","slug":"buses-ran-from-manali-to-jammu-haridwar-shimla-kullu-news-c-89-1-ssml1012-5855-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली से जम्मू, हरिद्वार, शिमला दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली से जम्मू, हरिद्वार, शिमला दौड़ी बसें
Tue, 29 Aug 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
मनाली से लंबे रूट के लिए निकली एचआरटीसी की बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को राहत प्रदान की है। एचआरटीसी ने मंगलवार को पर्यटन नगरी मनाली से वाया नग्गर-पतलीकूहल लंबे रूटों की साधारण बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन चार बसें मनाली से जम्मू, हरिद्वार, जालंधर और शिमला के लिए चलाई हैं।
इन चारों बसों में प्रति बस 40 से अधिक सवारियां मिली हैं। मनाली और कुल्लू से करीब 170 से अधिक सवारियांं कुल्लू से बाहर गई हैं। जिला कुल्लू से लंबे रूटों पर बसों के संचालन से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। भारी बारिश के कारण कुल्लू-मंडी का संपर्क पंडोह के कैंची मोड़ के पास हाईवे धंसने से टूट गया था।
इसके बाद से एचआरटीसी को मंडी जिले में फंसी बसों को मंडी बस अड्डा से ही लंबे रूटों पर भेजना पड़ा है। इससे कुल्लू से जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उन्हें टैक्सी कर मंडी पहुंचना पड़ रहा था। अब सड़क बहाल होते ही यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन मनाली से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
लग्जरी बसों का संचालन फिलहाल मंडी से ही किया जाएगा। इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि साधारण बसों का संचालन मनाली से शुरू कर दिया है। यह ट्रायल है। अगर मौसम साफ रहा तो बसों को नियमित तौर पर मनाली से ही चलाया जाएगा। संवाद