{"_id":"6558fa730c716427dd062ced","slug":"buses-left-for-barshaini-after-four-months-kullu-news-c-89-1-klu1001-11141-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार महीने बाद बरशैणी के लिए चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार महीने बाद बरशैणी के लिए चलीं बसें
Sat, 18 Nov 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण से बरशैणी के लिए शुरू हुई बस सेवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। चार महीनों के बाद मणिकर्ण से बरशैणी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। इससे घाटी के लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। भुंतर से चलने वाले बसें अब तक मणिकर्ण तक ही जा रही थीं। इसके आगे तोष, पुलगा, बरशैणी सहित करीब दस से अधिक गांवों के लोगों को दोगुना किराया देकर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा था।
दस किलोमीटर का एक सवारी को 100 से 150 रुपये किराया देकर सफर करना पड़ रहा था। भुंतर से मणिकर्ण के बीच बस सेवा आपदा के एक महीने बाद शुरू हो गई थी लेकिन मणिकर्ण से बरशैणी के बीच सड़क क्षतिग्रस्त होने से बस सेवा ठप थी। इससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क में खतरनाक प्वाइंट ठीक होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पिछले दिनों बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब मणिकर्ण से बरशैणी के बीच निगम की बसें दौड़ रही हैं। इससे यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है। मणिकर्ण घाटी में खीरगंगा तक जाने के लिए बरशैणी तक लोग बसों में सफर करते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग ने कहा कि मणिकर्ण से बरशैणी तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से लोगों और पर्यटकों को फायदा मिलेगा। संवाद