फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses are not parking at Volvo bus stand: Govind

वोल्वो बस स्टैंड में खड़ी नहीं हो रहीं बसें : गोविंद

Thu, 05 Dec 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Buses are not parking at Volvo bus stand: Govind
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वोल्वो बस स्टैंड बनकर तैयार है। इसे वोल्वो बस स्टैंड के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां वोल्वो बसों को पार्क करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

बसें सड़क किनारे खड़ी हो रही हैं। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विकास कार्यों को लटकाने और जनता को भटकाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार के समय वोल्वो बस स्टैंड का कार्य शुरू किया गया था। यह बनकर तैयार है, लेकिन सुक्खू सरकार में उद्घाटन का फट्टा लगाने के चक्कर में वोल्वो बसों को सड़क किनारे खड़े होने पर मजबूर किया जा रहा है। इस कारण जाम लग रहा है। इससे मनाली आ रहे पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मनाली के विकास कार्यों को लटकाने का काम कर रही है। वामतट के सभी पुलों को भाजपा शासन में तैयार किया गया है। रायसन का पुल भी पूर्व सरकार की देन है। उसे भी इसलिए रोककर रखा है, जिससे वह अपना फट्टा लगा सकें। मनाली नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बिना कारण ढाई महीने तक लटकाया गया। इससे मनाली शहर के विकास कार्यों पर विराम लग गया। अब दोनों पदों पर चुनाव हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ समारोह करवाने जानबूझ कर देरी कर रहा है। नप में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं हैं। कार्यकारी अधिकारी मर्जी से पार्किंग का ठेका दे रहे हैं। मनाली की सबसे बड़ी संस्था मनाली होटलियर एसोसिएशन भी आज बिना अध्यक्ष चल रही है। राजनीतिक दबाव के कारण तीन महीने से प्रशासन चुनाव नहीं करवा रहा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed