{"_id":"69a083b82121654f87063ac2","slug":"bus-stopped-in-the-middle-of-the-road-due-to-bursting-of-pressure-pipe-kullu-news-c-89-1-klu1002-170039-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रेशर पाइप फटने से बीच सड़क में खड़ी हुई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रेशर पाइप फटने से बीच सड़क में खड़ी हुई बस
विज्ञापन
हाईवे-305 के भेयोट मोड के पास खराब हुई निगम की बस। संवाद
बंजार (कुल्लू)। जिले की सड़कों में निगम की बसों के खड़ी होने का सिलसिला जारी है। वीरवार सुबह बंजार से खौली वाया गाड़ागुशैणी रूट की बस भेयोट मोड़ के पास बीच सड़क पर खड़ी हो गई। बस में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं और बस के खराब होने से परेशान होना पड़ा।
बताया जा रहा है कि बस का प्रेशर पाइप फट गया था। बस चालक और परिचालक ने इसकी सूचना बंजार अड्डा प्रभारी को दी और निगम ने सवारियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेजी।
इसके बाद सभी सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं निगम की खराब बस की प्रेशर पाइप को ठीक कर दूसरे रूट के लिए रवाना किया गया। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, बिंटू, मनोहर लाल, देवी सिंह और तारा चंद ने कहा कि निगम को लंबे और दुर्गम रूटों पर दुरुस्त बसों को भेजना चाहिए। कहा कि ठंड के मौसम ने बसों के खराब होने से सवारियों को दिक्कत होती है। निगम की बसों के खराब होना चिंताजनक है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
000