फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus started for Phadmeh, people got relief

Kullu News: फाड़मेह के लिए शुरू हुई बस, लोगों को मिली राहत

Sat, 25 Mar 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 25 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bus started for Phadmeh, people got relief
कुल्लू। कुल्लू-गाहर-फाड़मेह रूट पर एचआरटीसी की बस अब अंतिम स्टेशन फाड़मेह तक शुरू हो गई है। कुछ दिनों से बस को गंतव्य से तीन किलोमीटर पीछे ही शाइज नामक जगह से मोड़ा जा रहा था। भूमि को लेकर विवाद के चलते बस शाइज से आगे नहीं जाती थी। विवाद सुलझने के चलते बस को फाड़मेह तक भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। शुक्रवार को बस फाड़मेह गांव तक पहुंची। शनिवार सुबह यह बस यात्रियों को लेकर कुल्लू पहुंची। यात्रियों राधा, निशा देवी आदि ने कहा कि क्षेत्र में निजी बसें भी नहीं चलती हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय लोगों को कुल्लू की तरफ आने के लिए एकमात्र सहारा एचआरटीसी की बस रहती है। बस के शाइज तक आने से विद्यार्थियों सहित आम लोगों को दिक्कतें आ रही थीं। अब लोगों की परेशानी दूर हुई है। उन्होंने मांग उठाई कि बस के लिए कई जगहों पर सड़क तंग हैं, इसलिए खराब प्वाइंटों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन

वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से गाहर-फाड़मेह की तरफ जाने वाली बस को फाड़मेह तक भेजा जा रहा है। निर्धारित समय पर लोगों को बस सुविधा प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed