फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service resumes on Kullu-Chhamahan route after eight months

Kullu News: कुल्लू से छमाहण रूट पर आठ महीने के बाद बस सेवा बहाल

Tue, 28 Apr 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bus service resumes on Kullu-Chhamahan route after eight months
कुल्लू। जिले की कशावरी घाटी के लिए अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। कुल्लू-छमाहण रूट पर बस संचालन बहाल होने से घाटी की दो ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को राहत मिली है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान भारी बारिश से छरोड़नाला से छमाहण तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते बस सेवा करीब आठ माह से बंद थी। इससे लोगों को तहसील भुंतर और जिला मुख्यालय कुल्लू तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा बंद रहने से विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर छरोड़नाला या सरसाड़ी पहुंचना पड़ता था। या फिर टैक्सी का महंगा किराया देना पड़ता था।
विज्ञापन

अब बस सेवा बहाल होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है और यातायात व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के प्रभारी खूब राम ने बताया कि कुल्लू-भुंतर-छमाहण रूट पर बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed