फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus not reaching Loot, people going home on foot in extreme cold

Kullu News: लोट नहीं पहुंच रही बस, कड़ाके की ठंड में पैदल घर जा रहे लोग

Sun, 22 Dec 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 22 Dec 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bus not reaching Loot, people going home on foot in extreme cold
घुहाटन के पास तंग सड़क बनी परेशानी, 18 माह से बस सुविधा न मिलने से लोग परेशान
विज्ञापन

लोग बोले- करना पड़ रहा पांच किमी का पैदल सफर, सड़क को बस योग्य बनाने की मांग
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी पड़ रही जनता पर भारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के राणाबाग-लोट-बालू सड़क पर चल रही निगम की बस पिछले 18 महीने से लोट नहीं पहुंच रही है। घुहाटन गांव के पीछे एक पॉइंट तंग होने की वजह से बस नहीं आ रही है। इससे क्षेत्र के करीब 10 गांव के लोग परेशान हैं।
खास तौर पर सर्दी के मौसम में फनौटी पंचायत के लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें कड़ाके की ठंड में शैली नाला से दो से तीन किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। आने-जाने में लोगों को करीब पांच किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव फनौटी, निचली फनौटी, बनाला, धार, लोट, गनोचा, पारला लोट, घुहाटन, ड़ोहाड और दांधार के निवासियों को बस की सुविधा नहीं मिल रही है। बेली राम, धर्म सिंह, राजू राठौर, टेक सिंह और किशोरी लाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से लोगों को बस सुविधा नहीं मिल रही है। सर्दी के मौसम में लोग रात को अंधेरे में सफर करने पर विवश हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से तंग जगह को बस योग्य ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--2023 को आई आपदा के बाद फनौटी पंचायत के 10 गांवों के लोगों को सरकारी बस का लाभ नहीं मिल रहा है। लोग सुबह-शाम पैदल चलने को मजबूर हैं। - अशोक ठाकुर

--घुहाटन गांव के साथ सड़क कार एक पॉइंट खराब होने से सड़क तंग है। सड़क तंग होने से बस आगे नहीं आ रही है। इस कारण 18 महीने से बस लोट नहीं आ रही है। - टेक सिंह

--सर्दी के मौसम में लोगों को बस से उतरकर पैदल घर जाना पड़ता है। सुबह भी बस पकड़ने के दौड़ लगानी पड़ रही है। कोई भी सुध नहीं ले रहा है। लोगों में भारी रोष है। - सुनील ठाकुर


--स्कूल व कॉलेज और आम लोगों को बस पकड़ने के लिए दो से तीन किमी सफर करना पड़ रहा है। कई बार बस छूट जाती है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - देश राज

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि सड़क को चौड़ा कर बस योग्य बनाया जाएगा। घुहाटन गांव के पीछे एक सड़क पर एक बड़ा पत्थर होने से सड़क तंग है। यहां के लिए मशीन भेजकर इस पत्थर को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed