फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bus

केलांग से मंडी के लिए आज बस का ट्रायल

Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
bus
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में बस किराये में 25 फीसदी वृद्धि के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग ट्रायल के तौर पर रविवार से एक बस केलांग से मंडी के लिए चलाएगा।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना के बीच निगम की अधिकतर बसें डिपो में ही खड़ी हैं। बस सेवा शुरू होने से लाहौल से मनाली, कुल्लू और मंडी की तरफ आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बस में सफर करने वाले यात्रियों को एक दिन पहले ही अपनी सीट बुक करनी होगी। निगम की बस में केलांग से मंडी तक तक का किराया पहले 400 रुपये था, जो अब बढ़कर 500 रुपये हो गया है। ऐसे में यात्रियों से अब नया किराया वसूला जाएगा। केलांग से कुल्लू के लिए पहले 278 रुपये लगते थे। अब केलांग से कुल्लू के लिए 346 रुपये देने पड़ेंगे। उधर, इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि रविवार से केलांग से मंडी तक निगम की एक बस ट्रायल पर शुरू की जा रही है। केलांग बस अड्डे से यह बस सुबह 6.30 बजे मंडी के लिए चलेगी। अगले दिन मंडी से सुबह 6.30 बजे केलांग के लिए रवाना होगी। मंडी से कुल्लू पहुंचने पर यही बस 8.30 बजे कुल्लू से केलांग के लिए रवाना होगी। मंगल चंद मनेपा ने कहा कि ट्रायल सफल होने पर यात्री जो केलांग से मनाली-कुल्लू मंडी तक जाना चाहते हैं, वे अपनी सीट एक दिन पहले शाम पांच बजे तक सुरक्षित करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed