{"_id":"5f15c7f88ebc3e63dc765440","slug":"bus-kiraya-kullu-news-sml3390127158","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी ऑपरेटरों के आगे झुकी सरकार, लोगों पर डाला बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी ऑपरेटरों के आगे झुकी सरकार, लोगों पर डाला बोझ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश में बसों का किराया बढ़ा दिया है। पिछले दो माह से निजी बस ऑपरेटरों की ओर से बस किराया बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इससे निजी बस ऑपरेटर गदगद हैं। लेकिन आम लोगों ने कोरोना काल में सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। लोगों ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। कहा कि सरकार निजी बस ऑपरेटरों के आगे झुक गई है। कोरोना काल में लोग पहले ही परेशान हैं। कई लोगों की नौकरी चली गई। सरकार राहत देने की अपेक्षा उन पर बोझ डाल रही है। प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बस किराये को लेकर अमर उजाला ने आम लोगों की राय को जाना है।
बस किराया बढ़ाना गलत
लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आम जनता पहले से कोरोना काल में परेशान हैं। हजारों लोगों को कोरोना से रोजगार छिन गया है। ऐसे में अब सरकार ने बसों के किराये में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार ने गरीब लोगों की जेब पर कैंची चलाने का काम किया है और इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए।
गरीब लोगों पर पड़ेगा असर
गोविंद सिंह ने कहा कि कोरोना के समय में सरकार ने बस किराये को बढ़ाकर आम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर गरीब लोगों पर पड़ेगा, जो बसों में ही सफर करती है। इस समय बस किराये को बढ़ाना उचित नहीं था।
विज्ञापन
लोगों के साथ किया धोखा
गोपाल ठाकुर ने कहा कि पहले से ही लोग परेशान हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार किराया बढ़ा रही, जो लोगों के साथ धोखा है। सरकार लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। पहले भी किराया बढ़ाया जा चुका है। निजी बस ऑपरेटरों के आगे सरकार बेबस है।
सरकार ने बढ़ाई परेशानी
अमित शर्मा ने कहा कि जनता कई मुश्किलों से जूझ रही है। कोरोना के कारण लोगों के पास रोजगार नहीं है और हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सरकार गलत समय में बसों का किराया बढ़ाकर लोगों को परेशानियों को और बढ़ा रही है।
फैसले से लोगों में गुस्सा
टेक सिंह ठाकुर का कहना है कि सरकार ने सूबे की आम जनता को बस का भारी भरकम किराया बढ़ाकर जोरदार झटका दिया है। लोगों में इसको लेकर गुस्सा है और कोरोना काल में किराएयेबढ़ाने को लेकर सरकार की बड़ी निंदा हो रही है।
बस ऑपरेटरों, सरकार को लाभ
खेम राज ने कहा कि बस किराये से आम लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। इससे निजी बस ऑपरेटरों तथा सरकार को लाभ होगा। प्रदेश सरकार ने अपने फैसले में जनता का कोई भी ख्याल नहीं रखा और निजी बस ऑपरेटरों को खुश करने का काम किया है।