{"_id":"5720b0b44f1c1b6236a916e7","slug":"bus-fasility-for-village-diohari-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सेवा से जल्द जुड़ेगा दियोहरी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सेवा से जल्द जुड़ेगा दियोहरी गांव
कुल्लू
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
दयोरी गांव को जल्द मिलेगी बस सुविधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने सैंज घाटी के गांव दियोहरी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि बंजार में रिकॉर्ड संख्या में अपग्रेड किए गए सभी स्कूलों में पर्याप्त अध्यापकों, भवनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है। सैंज घाटी के दियोहरी, शांघड़, शैंशर और अन्य क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं के उचित दोहन के एक विस्तृत परियोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इस परियोजना में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, तीर्थन घाटी, जलोड़ी, तीन कोठी और दियार सहित बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी पर्यटन संभावित इलाके शामिल किए जाएंगे। दियोहरी गांव के लिए जल्द ही बस सेवा आरंभ की जाएगी। उन्होंने मेला ग्राउंड के लिए एक लाख और पटाहरा सड़क के लिए छह लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य सड़कों के लिए भी धनराशि का ऐलान किया। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि रोपा-दियोगी सड़क की डीपीआर तैयार कर ली गई है। आयुर्वेदिक विभाग कुल्लू जिला के विभिन्न भागों में जड़ी-बूटी एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहा है जिससे किसानों और बागवानों को जड़ी-बूटियों के उचित दाम मिल सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंत्री ने स्कूली छात्रों को एक हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। इसके बाद मंत्री ने गड़सा घाटी के गांव भलाण में डोबा-दनाला सड़क के लिए भूमि पूजन भी किया। इससे पहले स्थानीय पंचायत प्रधान गिरधारी लाल, इंटक के प्रदेश सचिव राम किशन चौहान, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मोतीराम पालसरा ने आयुर्वेद मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखी। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी कुमार, बीडीओ आशुतोष गर्ग, मंडी संसदीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलवंत पठानिया और पाठशाला की कार्यकारी प्रधानाचार्य शकुंतला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन