फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bulldozers run over Encroachment in Manali, removed 50 shops

Kullu News: मनाली में कब्जों पर चला बुल्डोजर, 50 खोखे हटाए

Thu, 23 Mar 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run over Encroachment in Manali, removed 50 shops
मनाली में अवैध कब्जों को हटाने में जुटे कर्मचारी।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के किनारे कब्जा कर बनाए गए खोखों पर बुल्डोजर चला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मनाली से बाहनु पुल तक कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है। मनाली से रांगड़ी तक 50 से अधिक कब्जे हटाए गए हैं। वीरवार को हुई कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 35 कब्जे हटाए गए थे। कब्जा हटाने की मुहिम में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह कब्जे किए गए हैं। लोगों ने खोखे बनाकर दुकानदारी शुरू कर दी है जबकि कई लोग नेशनल हाईवे के किनारे ही वाहनों की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि सरकारी विभागों ने एनएचएआई की जगह पर कब्जे किए हैं। उपायुक्त कुल्लू के साथ हुई बैठक के बाद एनएचएआई ने कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने मनाली से रांगड़ी तक करीब 35 खोखे हटाए। वीरवार को यह कार्रवाई जारी रही और 15 से अधिक कब्जों को हटाया गया। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। अब तक 50 से अधिक कब्जों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पहले दिन मनाली से रांगड़ी तक कार्रवाई हुई तथा दूसरे दिन वीरवार को रांगड़ी से बाहनु पुल तक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग की टीम भी साथ में है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी इस मुहिम में साथ कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed